Video

Advertisement


कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में सुनी कार्यकर्ताओं की जनसमस्याएं
प्रद्युम्न तोमर मंत्री

 

भोपाल, 27 अक्टूबर 2026। मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी जनसमस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए और जिन प्रकरणों में विभागीय कार्रवाई जरूरी है, उन्हें संबंधित विभागों को भेजा गया।

 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्राप्त जनसमस्याओं का गंभीरता से परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। आमजन की समस्याओं का निराकरण और शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के नेतृत्व में संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Kolar News 27 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.