Video

Advertisement


पीएससी परीक्षा साल में दो बार कराने के फैसले पर युवाओं ने किया मुख्यमंत्री डॉ. यादव का भव्य स्वागत
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

 

भोपाल, 27 अक्टूबर 2026।* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को मंत्रालय से ओरिएंटल कॉलेज के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले तो रास्ते में युवाओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

 

भेल क्षेत्र के राज होम्स मार्केट में बड़ी संख्या में युवाओं ने गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। युवाओं ने कहा कि मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित करने का राज्य शासन का निर्णय सराहनीय और ऐतिहासिक है। इससे युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार मिलने की राह खुलेगी और बेरोजगारी कम होगी।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वागत करने वाले युवाओं से भेंट की और उनके स्वागत को स्वीकार किया। उन्होंने युवाओं को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

मुख्यमंत्री ने युवाओं को लोक सेवा आयोग सहित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर परिणाम प्राप्त करने और अच्छे रोजगार से जुड़ने के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

Kolar News 27 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.