Video

Advertisement


सोशल मीडिया बना भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम, कल भोपाल में होगी भाजपा की बड़ी कार्यशाला
bjp


भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने डिजिटल मोर्चे पर अपनी तैयारियों को और धार देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में 26 अक्टूबर को भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
इस महत्वपूर्ण कार्यशाला को सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खण्डेलवाल, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मध्यप्रदेश प्रभारी बिप्लब देब, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक दीपक म्हस्के और सह संयोजक शिवानंद द्विवेदी संबोधित करेंगे।
कार्यशाला में प्रदेश भर से आए सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन के आगामी डिजिटल अभियानों की रूपरेखा, सोशल मीडिया पर पार्टी की प्रभावी उपस्थिति और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के तरीकों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया जाएगा।
भाजपा के सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक सुयश त्यागी ने बताया कि इस कार्यशाला में सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश पदाधिकारी, सभी संभागों के प्रभारी और सह प्रभारी, जिला संयोजक, सह संयोजक और बड़ी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता शामिल होंगे। सोशल मीडिया आज जन संवाद का सबसे सशक्त माध्यम बन गया है और पार्टी इस माध्यम से युवाओं तक सीधे पहुंचने की रणनीति पर काम कर रही है।
इसी कड़ी में शाम 7 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में भजन जैमिंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। इस विशेष आयोजन में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और सोशल मीडिया से जुड़े युवा बड़ी संख्या में शामिल होंगे, जहां भक्ति और संस्कृति के साथ संवाद का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

Kolar News 25 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.