Video

Advertisement


पीएम जनमन आवास में ठगी, तीसरे ठेकेदार पर FIR: कबीरधाम में 2.40 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, डिप्टी CM विजय शर्मा के निर्देश पर कार्रवाई
up mukhyamantri sharma

 

*रायपुर, 23 अक्टूबर।* प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना में ठगी करने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई जारी है। उप मुख्यमंत्री और कवर्धा विधायक विजय शर्मा के निर्देश पर कबीरधाम जिले में तीसरे ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज हुई है।

ताजा मामला बोड़ला विकासखंड के ग्राम दुलदुला (पंचायत बेंदा) का है। ठेकेदार शेख निजामुद्दीन उर्फ निक्की खान पर आरोप है कि उसने तीन हितग्राहियों से आवास बनाने के नाम पर 2 लाख 40 हजार रुपये लेकर काम पूरा नहीं किया और पैसे वापस भी नहीं किए। थाना चिल्फी में BNS 2023 की धारा 318(4) के तहत केस दर्ज हुआ है।

हितग्राही राजिम धुर्वे ने शिकायत में बताया कि उनके, उनके बड़े भाई सोनेलाल धुर्वे और पड़ोसी छिरवैया धुर्वे के नाम PM जनमन आवास स्वीकृत हुआ था। पहली किस्त के 40 हजार रुपये मिलने के बाद पूर्व सरपंच पति निजामुद्दीन ने ठेका लिया। दूसरी किस्त के 60 हजार रुपये नकद भी उसे दिए गए। इस तरह तीनों से 80-80 हजार रुपये कुल 2.40 लाख रुपये लेने के बाद भी मकान अधूरे छोड़ दिए।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि जरूरतमंद, विशेषकर विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों को पक्का मकान देना सरकार की प्राथमिकता है। हितग्राहियों से धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं होगी।

गौरतलब है कि कबीरधाम में अब तक तीन ठेकेदारों पर FIR हो चुकी है। इससे पहले ग्राम आमानारा में बैसाखू बैगा ने थाना तरेगांव जंगल में ठेकेदार तुमेश गौड़ और ग्राम राजाढ़ार में देवसिंह ने थाना चिल्फी में ठेकेदार कुमार मेरावी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। तीनों मामलों में कुल 7 लाख 49 हजार रुपये की ठगी का आरोप है।

Kolar News 23 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.