Video

Advertisement


भोपाल मास्टर प्लान 2047: व्यापारियों ने सौंपी 2,500 आपत्तियां, विसंगतियां दूर करने की मांग
maater plan

 

भोपाल। भोपाल व्यापारी महासंघ के बैनर तले समस्त भोपाल के व्यापारियों ने मास्टर प्लान भोपाल 2047 के ड्राफ्ट में विसंगतियों को लेकर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के संचालक आनंद निखर को 2,500 सुझाव एवं आपत्तियां सौंपीं।

मध्य प्रदेश नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 की धारा 18(1) सहपठित धारा 23(2) के अंतर्गत प्रकाशित भोपाल विकास योजना-2047 के प्रारूप के संबंध में व्यापारियों ने व्यावसायिक भूमि उपयोग, व्यावसायिक FAR, भू-उपयोग परिवर्तन शुल्क, पूर्व से संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, स्थापित बाजारों, मिश्रित भू-उपयोग, सड़क की चौड़ाई आधारित विकास नियंत्रण तथा समान प्रकृति के व्यावसायिक क्षेत्र में समान विकास अधिकार को लेकर आपत्तियां दर्ज कराईं।

*प्रमुख मांगें -*

*1.* रेट ऑफ कन्वर्शन (मिनिमम फीस) तय की जाए और यह फीस एकमुश्त (वन टाइम) हो, कोई एनुअल या रिकरिंग फीस न हो। टोटल फीस 5% हो।

*2.* फीस जमा करने के बाद पूरा कमर्शियल FAR दिया जाए।

*3.* प्रारूप में अरेरा कॉलोनी को प्रस्तावित RG-3 भू-उपयोग से पृथक कर RG-1 श्रेणी में वर्गीकृत किया जाए।

*4.* जो व्यापारी कई वर्षों से 12 मीटर से कम चौड़ी सड़क पर व्यापार कर रहे हैं, वे उसी स्थान पर व्यापार कर सकें, इसके लिए उस स्थान को मार्केट स्ट्रीट घोषित किया जाए।

*5.* नगर निगम द्वारा सीलिंग कार्रवाई के जो नोटिस दिए जा रहे हैं, वे बंद किए जाएं एवं ड्राफ्ट आने के बाद कहीं पर भी सीलिंग की कार्रवाई न की जाए।

*6.* मास्टर प्लान में सड़कों की चौड़ाई के हिसाब से जो परमिशन दी जा रही है, वह खाली पड़े प्लॉटों पर भी लागू हो, जिससे भविष्य में वे भी कमर्शियल परमिशन ले सकें।

*7.* मास्टर प्लान 2047 का फाइनल ड्राफ्ट लागू करते समय भोपाल व्यापारी महासंघ के प्रतिनिधियों को भी कमेटी में रखा जाए।

Kolar News 23 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.