Advertisement
भोपाल।* NGT के निर्देश पर केरवा डैम की सीमा और अतिक्रमणों का फिजिकल वेरिफिकेशन गुरुवार को पूरा हुआ। कमेटी ने डैम एरिया में जाकर बाउंड्री, सबमर्जेंस जोन और पहले चिन्हित स्ट्रक्चर की जांच की। इसकी रिपोर्ट 29 अक्टूबर को ट्रिब्यूनल में पेश की जाएगी।
पहले के सर्वे में 33 अतिक्रमण मिले थे, जिनमें 18 सरकारी जमीन पर और 15 प्राइवेट जमीन पर हैं। नई जांच में उनकी मौजूदा स्थिति देखी गई है। टीम ने अभी यह नहीं बताया कि कितने निर्माण कन्फर्म हुए हैं। रिकॉर्ड के मुताबिक डैम का जलभराव क्षेत्र करीब 462.15 हेक्टेयर है और इसकी बाउंड्री 1,080 कंक्रीट पिलर से मार्क है। कमेटी ने इन मार्करों की स्थिति का भी सत्यापन किया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |