Video

Advertisement


जीतू पटवारी ने ली संभागीय समीक्षा बैठक, बोले - जिला और बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करो
jeetu patwari

भोपाल, 23 अक्टूबर।* प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जबलपुर, सागर, नर्मदापुरम और इंदौर संभाग की संगठनात्मक समीक्षा बैठक ली।बैठक में संगठन की मौजूदा स्थिति, आगामी कार्ययोजना और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा हुई।

बैठक में संगठन महामंत्री संजय कामले, प्रदेश महासचिव गौरव रघुवंशी सहित चारों संभागों के जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधानसभा प्रभारी और वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

जिला और विधानसभा स्तर पर गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रगति की समीक्षा की गई। पटवारी ने कहा कि जिला, विधानसभा और बूथ स्तर तक निरंतर सक्रियता, समर्पित कार्यशैली और जनसंपर्क जरूरी है। संगठन के अलग-अलग स्तरों में बेहतर समन्वय बनाया जाए और जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच सक्रियता बढ़ाई जाए।उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त कर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी।

Kolar News 23 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.