Video

Advertisement


कांग्रेस आंदोलनों की आड़ में अराजकता फैला रही है - भाजपा संगठन महामंत्री चंद्रशेखर
बीजेपी


अनूपपुर/भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने शुक्रवार को अनूपपुर जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित जिला बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने राजनीतिक तौर-तरीकों से देश को नुकसान पहुंचाया है और अब आंदोलनों की आड़ में देश में अराजकता की नींव रखने का प्रयास कर रही है। लोकतंत्र बचाने के नाम पर संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े करना कांग्रेस और विपक्ष की राजनीति का हिस्सा बन गया है। भाजपा ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के माध्यम से कांग्रेस की नीतियों को जनता के सामने उजागर करेगी।
बैठक को संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया और जिलाध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने भी संबोधित किया।
चंद्रशेखर ने कहा कि कांग्रेस चुनावी हार के बाद ईवीएम पर सवाल उठाती है और संस्थाओं की विश्वसनीयता पर प्रहार करती है। केंद्र सरकार द्वारा नक्सलवाद, माओवाद, आतंकवाद और घुसपैठ के खिलाफ कार्रवाई पर भी विपक्ष सवाल उठाता रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन मुद्दों पर जनता के बीच तथ्यपरक संवाद करने को कहा।
उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का देश की एकता में ऐतिहासिक योगदान रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने निर्णायक नेतृत्व, डिजिटल तकनीक विस्तार, राष्ट्रीय सुरक्षा, स्वदेशी हथियारों को बढ़ावा और गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी है। भाजपा का लक्ष्य सिर्फ राजनीतिक लाभ नहीं, बल्कि देश और समाज हित में काम करना है।
सेवा संकल्प अभियान में अनूपपुर जिले के प्रदेश में 14वां स्थान लाने पर कार्यकर्ताओं की सराहना की।
बैठक में मंत्री दिलीप अहिरवार, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, जिलाध्यक्ष हीरा सिंह श्याम, जिला प्रभारी संजय साहू, शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह, विधायक बिसाहूलाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, बृजेश गौतम, रामदास पुरी, राधाराम वैश्य सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।

Kolar News 23 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.