Video

Advertisement


दिग्विजय सिंह की सनातन यात्रा का तीसरा दिन, आज सिंदूरिया से तराना तक पदयात्रा
digvijay singh


उज्जैन। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का गुरुवार को तीसरा दिन है। 20 अक्टूबर को महाकाल मंदिर, उज्जैन से अयोध्या तक शुरू हुई 930 किलोमीटर की इस पदयात्रा के तहत आज वे देवास जिले के सिंदूरिया गांव से तराना तक पैदल चलेंगे। सुबह 8 बजे सिंदूरिया से यात्रा शुरू होगी। खजूरिया परमार, जवासिया स्थित गोयल पेट्रोल पंप, कबलीखेड़ा जोड़ हनुमान मंदिर होते हुए दोपहर 1 बजे भोजन के लिए रुकेगी। इसके बाद शाम 3 बजे यूनीवर्सल एकेडमी स्कूल, तराना से फिर शुरू होकर स्वास्तिक और कलश मैरिज गार्डन होते हुए शाम 6 बजे तराना नगर में विश्राम होगा। रात्रि विश्राम तराना में ही होगा।यात्रा में साधु-संतों के साथ समर्थकों की बड़ी भीड़ चल रही है। दिग्विजय सिंह इस यात्रा के जरिए सनातन परंपरा, मंदिरों में चढ़ावे में पारदर्शिता और लोकतंत्र में मताधिकार की रक्षा का संदेश दे रहे हैं।
दूसरे दिन उन्होंने चंदा चोरी और वोट चोरी का मुद्दा उठाते हुए कहा था कि मंदिरों में चंदा चोरी करने वालों को जेल भेजा जाए और चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएं।

Kolar News 22 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.