Video

Advertisement


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, मोना अग्रवाल को गोल्ड, अवनि लेखरा को सिल्वर
एशियन गेम्स


रायपुर। एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत ने स्वर्णिम शुरुआत की है। महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 स्पर्धा में मोना अग्रवाल ने गोल्ड और अवनि लेखरा ने सिल्वर जीतकर डबल पोडियम पर कब्जा किया। मोना अग्रवाल ने 250.0 अंक के साथ नया एशियन पैरा गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता वहीं अवनि लेखरा ने शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक हासिल किया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। दोनों बेटियों ने तिरंगे का मान बढ़ाया है। उनकी एकाग्रता, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प साबित करता है कि मजबूत इच्छाशक्ति के सामने कोई चुनौती बड़ी नहीं है।उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भारतीय पैरा खेलों की बढ़ती ताकत का उदाहरण है और देश के लाखों युवाओं विशेषकर दिव्यांग खिलाड़ियों और बेटियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने भारतीय दल को आगामी स्पर्धाओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

Kolar News 20 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.