Video

Advertisement


शिवराज सिंह चौहान का 'रिजीम चेंज गैंग' पर हमला, कहा - जनता का विश्वास नैरेटिव का मोहताज नहीं
shivraj singh chauhan


नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर 'रिजीम चेंज गैंग' पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि देश की जनता को अपने नेतृत्व पर भरोसा है, इसलिए इस गैंग की दाल नहीं गल रही है।
शिवराज ने अपने पोस्ट में लिखा -रिजीम चेंज गैंग की दाल इसलिए नहीं गल रही, क्योंकि देश के युवाओं को, किसानों को, बहन-बेटियों तथा माताओं को अपने नेतृत्व पर भरोसा है।"
उन्होंने आगे लिखा कि देश की जनता को उस नेतृत्व पर भरोसा है, जिसने दुनिया के सामने भारत का मस्तक ऊंचा किया है, जिसने देश को आत्मविश्वास से चलना सिखाया है और जो हर चुनौती के सामने सीना तानकर खड़ा है।
"आज का भारत न झूठे नैरेटिव से बहकता है"*
शिवराज ने कहा कि आज का भारत न झूठे नैरेटिव से बहकता है, न षड्यंत्रों से डरता है और न ही देश को कमजोर करने वाली सोच के सामने झुकता है। आज सरकार के लिए देश का सम्मान और 140 करोड़ देशवासियों का भविष्य सर्वोपरि है।पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा - "याद रखिए, जनता का विश्वास किसी नैरेटिव का मोहताज नहीं होता। वह काम, संकल्प और नेतृत्व की ईमानदारी से बनता है। यही नए भारत की ताकत है, यही जनता का विश्वास है और यही वह दीवार है, जिससे टकराकर रिजीम चेंज गैंग के सपने बार-बार टूट जाते हैं।"

Kolar News 19 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.