Video

Advertisement


जीएसटी में किए गए सुधार व्यापारिक गतिविधियों को और अधिक सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव


भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में जीएसटी में किए गए सुधार व्यापारिक गतिविधियों को और अधिक सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल द्वारा स्वीकृत सुधारों से कर अनुपालन आसान होगा व गिरफ्तारी संबंधी प्रावधान हटाने, स्वचालित रिफंड और प्रक्रिया के सरलीकरण से सरकार पर व्यापारियों एवं उद्यमियों का विश्वास अधिक मजबूत होगा। निश्चित ही, सरकार की यह पहल देश में कारोबारी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने वाली सिद्ध होगी।

Kolar News 9 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.