Advertisement
बागसेवनिया इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी, उसने किन कारणों में ऐसा कदम उठाया। उसके बारे में खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, उसका शव मर्चुरी में रखवा दिया है। जिसका पीएम रविवार को किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार नोबल स्कूल बागमुगालिया में रहने वाला 42 वर्षीय विनोद निकम प्राइवेट काम करता था, वह अपनी पत्नी के साथ रहता था। उसके किसी रिश्तेदार की शनिवार को मृत्यु हुई थी। जिसमें पूरा परिवार होशंगाबाद गया था। घर पर यह अकेला था, दोपहर में करीब तीन बजे इसको लोगों ने फांसी पर लटके देखा और पुलिस को सूचना दी। फिलहाल इसमें कोई कारण सामने नहीं आया है। रविवार को इसका पीएम किया जाएगा।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |