Advertisement
भोपाल। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने राहुल गांधी के बालाघाट दौरे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी की जानकारी अधूरी है। आरोप लगाने के लिए आरोप लगाना ही उनकी मंशा दिखाई देती है। जो गलत जानकारी उनके आसपास के स्थानीय कांग्रेस नेता उन्हें देते हैं, उसी के आधार पर वे बयान दे देते हैं और उसी को सही मानकर चलते हैं।जैसे, लाड़ली बहना योजना का मैंने उदाहरण दिया कि आहार अनुदान योजना के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। यदि जानकारी होती, तो शायद वे ऐसा बयान नहीं देते।उन्होंने खुद ही कहा कि हमारी सरकार आएगी तो हम ऐसा करेंगे। लेकिन उनकी सरकार लंबे समय तक मध्य प्रदेश में रही है और उसी दौरान मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य बनाया गया। ऐसे में उन पर कौन भरोसा करेगा?
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |