Advertisement
भोपाल । भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा संगठन की बड़ी बैठक हुई। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल , प्रदेश प्रभारी विप्लव देव , प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर सहित कई भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, प्रदेश प्रभारी व सांसद श बिप्लब कुमार देब ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन में दायित्व मिलना या दायित्व से हटना स्वाभाविक प्रक्रिया है, लेकिन किसी भी परिस्थिति में कार्यकर्ता की नाराजगी संगठन से नहीं जुड़नी चाहिए। संगठन में काम करने वाले प्रत्येक पदाधिकारी की जिम्मेदारी है कि वह अपने क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से संवाद बनाए रखंे और संगठनात्मक कारणों से किसी भी कार्यकर्ता में असंतोष न रहे। जिस पदाधिकारी को जो दायित्व मिला है, वह अपने दायित्व को पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि संगठन में मंडल, जिला, संभाग, शक्ति केंद्र, बूथ और पन्ना प्रमुख तक दायित्वों की स्पष्ट व्यवस्था है। प्रत्येक स्तर का पदाधिकारी अपने दायित्व का प्रभावी निर्वहन करें। , यही संगठन की मजबूती का आधार है। पद स्थायी नहीं होता, लेकिन कार्यकर्ता के बीच किया गया काम और बनाया गया विश्वास लंबे समय तक याद रहता है। इसलिए पदाधिकारी अपने कार्यकाल में ऐसा काम करें कि पद समाप्त होने के बाद भी कार्यकर्ता उन्हें सम्मान और विश्वास के साथ याद करें। संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनने के बाद देश में विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन देखने को मिला है। गांधी जयंती पर खादी और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का संदेश देना जन-जन पहुंचाना हमारा लक्ष्य है । खण्डेलवाल ने कहा कि संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए जिला, मंडल और बूथ स्तर तक नियमित बैठक, प्रवास और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद सुनिश्चित किया गया है। जिलों और संभागों की बैठकों का कार्यक्रम तय किया गया है। प्रदेश के पदाधिकारी जिलों में पहुंचकर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर रहे हैं। संगठन की सक्रियता का असर अब बूथ स्तर पर भी दिखाई दे रहा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में बूथ स्तर की सहभागिता में पिछले कुछ महीनों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अभी तक मध्यप्रदेश में बेहतर कार्य हो रहे है। आगामी कार्यक्रमों को भी बेहतर करने के लिए कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्रों और बूथ की टोली के साथ नियमित बैठकें करें तथा शक्ति केंद्र प्रभारी और बूथ टोली के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करें। इसी व्यवस्था के माध्यम से संगठन की गतिविधियों को नीचे तक और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। बैठक में जिन विषयों पर बातचीत हुई उन्हें बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। कार्यकर्ताओं के माध्यम से सरकार की योजनाओं और संगठन के कार्यों को जनता तक पहुंचाएंगे।
*नियमित बैठक, प्रवास और प्रशिक्षण से संगठन होगा मजबूत
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि जिला प्रभारियों को जिला कोर कमेटी के साथ नियमित बैठक करने के निर्देश दिए गए हैं और इन बैठकों में आने वाले विषयों, सुझावों और संगठनात्मक आवश्यकताओं को जिला नियमित प्रभारी के माध्यम से संभाग प्रभारी तक पहुंचाया जाएगा, ताकि आवश्यक कार्रवाई समय पर सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि संगठन में संवाद की यह सतत प्रक्रिया प्रदेश से लेकर बूथ तक कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय को मजबूत करने का माध्यम है। साथ ही, प्रशिक्षण गतिविधियों को भी लगातार विस्तार दिया जा रहा है। नियमित बैठक, प्रवास, प्रशिक्षण और बूथ स्तर तक सतत संपर्क के माध्यम से संगठन को और अधिक सक्रिय बनाते हुए जमीनी स्तर तक मजबूत किया जाएगा।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |