Video

Advertisement


सुगम परिवहन योजनान में धोखाधड़ी को लेकर जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
patwari


भोपाल। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा कि  मध्यप्रदेश के नौ करोड़ नागरिकों के साथ ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना’ के नाम पर हुई धोखाधड़ी से मन गहराई से आहत है।प्रदेश को सुगम बस सेवा की नितांत आवश्यकता है, परन्तु पंद्रह हजार बसों की इस योजना की शुरुआत ही जालसाजी से हुई। केन्द्रीय मंत्री  नितिन गडकरी की उपस्थिति में हुए कार्यक्रम में बड़े पैमाने का फ्रॉड उजागर हो चुका है। आपने एक हजार पाँच सौ बसों का दावा किया, जबकि सरकारी आँकड़ों में मात्र तीन सौ इक्यावन बसें दिखाई गईं। मार्गों को लेकर भी अफरा-तफरी रही। कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शित भगवा रंग की बसें वास्तव में पुरानी खटारा बसें थीं, जिन पर महज लीपा-पोती कर दिखावा किया गया। हरी झंडी दिखाने के बाद जब ये बसें सड़कों पर उतरीं, तब उनकी असलियत और भी स्पष्ट हो गई। अनेक बसें अब आउट ऑफ फिटनेस हो चुकी हैं। कल आपके प्रभार वाले जिले इंदौर में एक बस के ब्रेक फेल होने से कई निर्दोष नागरिक पहियों के तले रौंद दिए गए—यह इसकी भयावह मिसाल है।
इसके अतिरिक्त, बसों के प्रचार-प्रसार पर इतना अधिक व्यय किया गया कि उतने धन से अनेक नई बसें खरीदी जा सकती थीं। मेरा अनुरोध है कि दोषी नौकरशाही के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाएँ। अन्यथा यह माना जाएगा कि यह सब आपके इशारे पर हुआ। आपके मौन रहने पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी जनता के साथ हुए इस फ्रॉड की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाएगी।

Kolar News 28 September 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.