Video

Advertisement


इंदौर में सड़क निर्माण के नाम पर 5 साल में 800 करोड़ की बर्बादी
umang singhar

 

भोपाल। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सड़क बनाने में अनियमितता को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। सिंघार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि इंदौर में सड़क निर्माण के नाम पर 5 साल में ₹800 करोड़ की बर्बादी! इंदौर नगर निगम ने सड़क निर्माण के नाम पर 5 साल में करीब ₹800 करोड़ खर्च किए, लेकिन इनमें ज्यादातर उन्हीं सड़कों को तोड़कर दोबारा बनाया गया जो पहले से ही सीसी की बनी हुई थीं। यह भ्रष्टाचार का पूरा खेल उस इंदौर में हो रहा है, जिसके प्रभारी मंत्री खुद मुख्यमंत्री मोहन यादव हैं। यह सड़क निर्माण नहीं, जनता की गाढ़ी कमाई को ठेकेदारों के हवाले करने का खेल नजर आता है। जब डामर सड़कों की DLP 5–10 साल तक हो सकती है, तो सीमेंट सड़कों की जिम्मेदारी सिर्फ 3 साल क्यों? भाजपा सरकार बताए, सड़कें बार-बार टूट रही हैं, जनता का पैसा बार-बार बर्बाद हो रहा है, फिर खराब गुणवत्ता का काम करने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? मुख्यमंत्री जी, इंदौर की सड़कों पर जनता का पैसा बह रहा है या ठेकेदारों की जेब भर रही है? प्रदेश की जनता को इसका हिसाब चाहिए।

Kolar News 26 September 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.