Video

Advertisement


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

 

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा  मध्यप्रदेश में लंबे समय तक कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन शिक्षा और विकास के लिए उनका बजट सभी के सामने है। आज नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हमारी शिक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों के भविष्य पर सवाल उठा रहे हैं। हमारी सरकार ने शिक्षा को प्राथमिकता दी है। साथ ही, हमने ₹4.38 लाख करोड़ का बजट प्रस्तुत किया है, जबकि कांग्रेस के 55 साल के शासनकाल में प्रदेश का कुल बजट लगभग ₹22 हजार करोड़ था।आज युवा सवाल पूछ रहे हैं। नारी वंदन अधिनियम के विरोध और महिला प्रतिनिधित्व पर कांग्रेस क्या जवाब देगी? कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है, लेकिन एक भी महिला मंत्री नहीं है। जनता सब देख रही है और समय आने पर सवालों का जवाब भी देगी।
उज्जैन काल गणना, विज्ञान, अध्यात्म और दर्शन की समृद्ध धरती है। हमने वैदिक घड़ी के माध्यम से काल गणना की हमारी प्राचीन परंपरा और उसके वैज्ञानिक महत्व को पुनः प्रतिष्ठित किया है। साथ ही, आईटी पार्क और डीप-टेक रिसर्च पार्क के माध्यम से उज्जैन को नवाचार, तकनीक और व्यापार के आधुनिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। अब इंदौर-उज्जैन क्षेत्र मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित होने जा रहा है, जिससे क्षेत्र के विकास, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

Kolar News 19 September 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.