Video

Advertisement


पीएम के जन्मदिन पर दिया जलाने का बना विश्व रिकॉर्ड
hemant khandelwal


भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में सेवा संकल्प अभियान के आगामी कार्यक्रमों को लेकर मीडिया को जानकारी दी। खंडेलवाल ने कहा उज्जैन में 33.5 लाख दीप प्रज्वलन ने वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में बनाया गया।
‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत रक्तदान शिविरों में 15 हजार यूनिट रक्तदान, 25 हजार का लक्ष्य रखा है।
-‘नमो चित्र सेवा’ और ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ के माध्यम से सेवा यात्रा जन-जन तक पहुंचेगी।  17 सितंबर को सायं 6 से 7 बजे तक पूरे मध्यप्रदेश में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम अभूतपूर्व जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ। प्रदेशभर से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक साथ लगभग 3 करोड़ 55 लाख दीप प्रज्वलित किए गए। प्रदेश के 118 प्रमुख स्थानों सहित लगभग 650 से अधिक अन्य स्थानों पर बड़े स्तर पर सामूहिक दीप प्रज्वलन हुआ।
*प्रमुख आइकॉनिक स्थलों पर भव्य दीप प्रज्वलन*
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने बताया कि प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों पर भी भव्य दीप प्रज्वलन हुआ। इंदौर के राजवाड़ा में लगभग 1 लाख 51 हजार, मैहर के मां शारदा लोक में लगभग 1 लाख 50 हजार, जबलपुर के गौरीघाट में लगभग 1 लाख 25 हजार तथा निवाड़ी के ओरछा राम राजा लोक में लगभग 5 लाख दीप प्रज्वलित किए गए। इस आयोजन ने पूरे प्रदेश में सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का व्यापक संदेश दिया।
सेवा मेरा योगदान’ के तहत रक्तदान शिविर हो रहे संचालित
हेमंत खण्डेलवाल ने बताया कि प्रदेशभर में 292 रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जो तीन दिवस तक संचालित होंगे। प्रथम दिवस 15 हजार यूनिट रक्तदान हुआ है। आगामी दो दिनों में भी बड़ी संख्या में लोग रक्तदान कर सेवा कार्य में सहभागी होंगे। अभियान के तहत 25 हजार से अधिक यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है।
‘नमो चित्र सेवा’ के माध्यम से कला से सेवा का संदेश
19 सितंबर से प्रारंभ होगा। इसके अंतर्गत प्रदेश के 50 हजार से अधिक विद्यालयों में ‘विकसित भारत 2047’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें 12.50 लाख से अधिक प्रतिभागियों की सहभागिता रहेगी। 21 सितंबर को पुरस्कार वितरण एवं चित्र प्रदर्शनी आयोजित होगी । प्रदेशभर में 11 हजार स्थानों पर नुक्कड़ नाटक आयोजित करने का लक्ष्य है। यह कार्यक्रम 19 सितंबर से 7 अक्टूबर तक होंगे।

Kolar News 19 September 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.