Video

Advertisement


यूपी छात्रवृत्ति 2026-27: कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए आवेदन शुरू
UP Scholarship 2026-27: Applications open, students

उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया मंगलवार, 11 अगस्त से शुरू कर दी। विभाग द्वारा पहले जारी शासनादेशों के मुताबिक कक्षा 10वीं और 12वीं के जो छात्र पहले से छात्रवृत्ति प्राप्त कर रहे हैं, वे नवीनीकरण के लिए 11 से 25 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं कक्षा 9वीं और 11वीं में पहली बार आवेदन करने वाले छात्र 11 अगस्त से 21 सितंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।

छात्रवृत्ति प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए संबंधित शिक्षण संस्थानों और कॉलेजों को 22 जुलाई से 15 अगस्त के बीच अपना मास्टर डाटा तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद संबंधित विश्वविद्यालय या संबद्धता प्रदान करने वाली एजेंसी द्वारा पाठ्यक्रमों की फीस का सत्यापन किया जाएगा, ताकि पात्र विद्यार्थियों को समय पर छात्रवृत्ति की राशि मिल सके।

 

विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह योजना खासकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अनुसूचित जाति-जनजाति, पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए बेहद अहम है, जिनकी पढ़ाई इस सहायता राशि पर काफी हद तक निर्भर करती है। विभाग ने विद्यार्थियों से समय-सीमा के भीतर आवेदन पूरा करने की अपील की है ताकि किसी भी पात्र छात्र को योजना के लाभ से वंचित न रहना पड़े।

Priyanshi Chaturvedi 12 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.