Video

Advertisement


योगी आदित्यनाथ का संतकबीरनगर दौरा, 684 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी
Yogi Adityanath ,visits Sant Kabir Nagar,gifts projects

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को संतकबीरनगर पहुंचे, जहां उन्होंने खलीलाबाद स्थित मान्यवर श्री कांशीराम जी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में खलीलाबाद और मेहदावल विधानसभा क्षेत्रों के लिए 684 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली कुल 201 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इससे पहले सुबह मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से बनी एनएच-24 सोनौली-नौतनवा-गोरखपुर मार्ग परियोजना का भी लोकार्पण किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों के कामकाज पर सवाल उठाते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश की जनता बाढ़, बीमारी, दंगों-कर्फ्यू और गुंडागर्दी से त्रस्त रहती थी, जबकि डबल इंजन सरकार में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 95 हजार गरीब परिवारों को पक्का मकान और साढ़े तीन लाख परिवारों को शौचालय की सुविधा मिली है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा और कांग्रेस चार बार सरकार में रहने के बावजूद जनता के लिए कुछ नहीं कर पाईं और अब प्रोपेगंडा के सहारे राजनीति कर रही हैं। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार में आस्था पर होने वाले प्रहार और गरीबों की जमीन पर कब्जे जैसी घटनाओं पर पूरी तरह लगाम लगी है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Priyanshi Chaturvedi 12 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.