Video

Advertisement


अमित शाह के बयान की मांग पर रिजिजू का विपक्ष को जवाब, बोले- ‘गृह मंत्री बोलेंगे तो आप सुन नहीं पाएंगे’
Rijiju responds , Opposition, statement ,Amit Shah,  Home Minister

संसद में गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग को लेकर शुक्रवार को भी हंगामा जारी रहा और दोनों सदनों की कार्यवाही प्रभावित हुई। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने एक बार फिर 20 जुलाई को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर अमित शाह से सदन में बयान देने की मांग की। इसके जवाब में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि विपक्ष यह तय नहीं कर सकता कि कौन सा मंत्री सदन में कब आएगा। उन्होंने दावा किया कि गृह मंत्री सुबह संसद की कार्यवाही शुरू होने से लेकर रात तक सदन में मौजूद रहते हैं और सदन के कामकाज से जुड़े सवालों का जवाब संबंधित मंत्री ही देते हैं।

रिजिजू ने विपक्ष के उस दावे को भी खारिज किया कि सभापति सीपी राधाकृष्णन ने अमित शाह को सदन में आकर बयान देने का निर्देश दिया था। उन्होंने कहा कि सभापति ने गृह मंत्री को ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया है। रिजिजू ने तंज कसते हुए कहा कि अमित शाह जब सदन में जवाब देंगे तो विपक्ष उनकी बात सुन नहीं पाएगा। अमित शाह के बयान और सदन में उनकी मौजूदगी की मांग को लेकर विपक्ष की नारेबाजी के चलते संसद की कार्यवाही लगातार बाधित हो रही है।

Priyanshi Chaturvedi 7 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.