Advertisement
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि उनका Meta अकाउंट भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Meta और Meta India को टैग करते हुए पूछा कि उनका Instagram अकाउंट क्यों बैन किया गया है। केजरीवाल का कहना है कि कंपनी की ओर से उन्हें प्रतिबंध की कोई स्पष्ट वजह नहीं बताई गई और न ही इसे हटाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई ईमेल भेजने के बावजूद केवल औपचारिक जवाब मिले और समस्या का समाधान नहीं हुआ।
केजरीवाल ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि Meta सरकार के दबाव में काम कर रही है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि कंपनी प्रधानमंत्री के सामने "इतना न झुके" कि भारत में केवल एक पक्ष की आवाज ही सुनाई दे। हालांकि, Meta की ओर से फिलहाल इस दावे या आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |