Advertisement
संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी संसद के भीतर अपनी बात प्रभावी ढंग से नहीं रख पा रहे हैं, इसलिए अब युवाओं को ढाल बनाकर राजनीतिक माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा करते हैं, नारेबाजी करते हैं और अध्यक्ष के आसन तक पहुंच जाते हैं, जिससे संसद की कार्यवाही बाधित होती है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब विपक्ष खुद सदन नहीं चलने देता तो फिर गृह मंत्री अमित शाह की अनुपस्थिति का मुद्दा उठाना उचित नहीं है।
भाजपा प्रवक्ता ने 20 जुलाई के 'चलो संसद' प्रदर्शन का भी जिक्र करते हुए कहा कि उस दिन एक भी गोली नहीं चली थी और इस मामले में गलत जानकारी फैलाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा तथ्यों और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर अपनी बात रखती है। पात्रा ने राहुल गांधी से अपील की कि वे युवाओं को राजनीतिक माध्यम बनाने के बजाय संसद के भीतर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखें और आरोपों के बजाय तथ्यों के आधार पर राजनीति करें।
Patrakar sneha singh
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |