Video

Advertisement


जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों के साथ राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, छात्रों ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
Rahul Gandhi ,Jantar Mantar protesters, students

Rahul Gandhi ने दिल्ली स्थित 10 जनपथ पर जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल छात्रों के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान चार छात्र-छात्राओं ने 20 जुलाई के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर अपने अनुभव साझा किए। एक छात्रा ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण मार्च के दौरान उनके साथ मारपीट की गई और "भारत माता की जय" के नारे लगाने पर उन्हें देशद्रोही कहा गया। राहुल गांधी ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखी और उनके साथ कथित तौर पर अन्याय हुआ।

 

राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों पर दबाव बनाया गया, उनके साथ मारपीट हुई और कुछ मामलों में माफी मांगने के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने कहा कि इन युवाओं ने संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आवाज उठाई है और उन्हें माफी मांगने की आवश्यकता नहीं है। साथ ही उन्होंने परीक्षा प्रणाली में सुधार, पेपर लीक रोकने और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने की मांग दोहराई।

Priyanshi Chaturvedi 5 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.