Video

Advertisement


E20 नीति के विरोध में केजरीवाल का पीएम आवास मार्च, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे
Kejriwal marches , PM

एथेनॉल मिश्रित E20 पेट्रोल नीति के विरोध में अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकाला। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने अनुमति नहीं होने का हवाला देते हुए फिरोजशाह रोड पर बैरिकेडिंग लगाकर मार्च रोक दिया। इसके बाद केजरीवाल समर्थकों के साथ सड़क पर धरने पर बैठ गए। आप का दावा है कि E20 नीति के विरोध में 2.33 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर वाली ऑनलाइन याचिका और जनता के पत्र प्रधानमंत्री को सौंपने की तैयारी की गई है।

 

धरने के दौरान केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संदेश भेजकर मुलाकात का समय मांगा है और उम्मीद जताई कि उन्हें बातचीत के लिए बुलाया जाएगा। वहीं, आप सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि देश की करोड़ों गाड़ियां E20 ईंधन के अनुकूल नहीं हैं और इससे वाहन मालिकों को नुकसान हो सकता है। पार्टी नेताओं ने मांग की कि सरकार E20 नीति पर पुनर्विचार करे और इस मुद्दे पर सार्वजनिक चर्चा करे।

Priyanshi Chaturvedi 4 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.