Video

Advertisement


कर्नाटक कांग्रेस में कैबिनेट विस्तार के बाद बढ़ी नाराजगी, दो विधायकों ने इस्तीफे का ऐलान
 Karnataka Congress , cabinet expansion,  MLAs , resignation.

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पार्टी के भीतर असंतोष खुलकर सामने आ गया है। मंत्री पद की उम्मीद लगाए बैठे कई नेताओं की अनदेखी से नाराज दो विधायकों ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। कैबिनेट विस्तार के दौरान जारी पहली सूची में भटकल के विधायक मनकल वैद्य का नाम शामिल था, लेकिन अंतिम समय में उनकी जगह दावणगेरे के विधायक एस.एस. मल्लिकार्जुन को मंत्री बनाया गया। वहीं, एमएलसी गायत्री शांतेगौड़ा का नाम भी अंतिम सूची से हटा दिया गया।

 

इस घटनाक्रम के बीच तीन बार के विधायक यशवंतरायगौड़ा पाटिल ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा सौंपते हुए कांग्रेस से अपने रिश्ते खत्म करने की घोषणा की। उन्होंने मंत्री पद नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। पार्टी के भीतर बढ़ती असहमति को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं, जबकि कांग्रेस नेतृत्व की ओर से इस पूरे घटनाक्रम पर अब तक कोई विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Priyanshi Chaturvedi 4 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.