Advertisement
महाराष्ट्र की राजनीति में नया सियासी मोड़ तब आया जब कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने भाजपा नेता पंकजा मुंडे को कांग्रेस में शामिल होने का खुला निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि यदि पंकजा मुंडे भाजपा छोड़ती हैं तो वह कांग्रेस नेतृत्व से उनके नाम पर विचार करने का आग्रह करेंगे। वडेट्टीवार ने दावा किया कि पंकजा में महाराष्ट्र की पहली महिला OBC मुख्यमंत्री बनने की क्षमता है और उन्हें राजनीति छोड़ने के बजाय पिछड़े वर्ग की आवाज को और मजबूती से उठाना चाहिए।
वडेट्टीवार का यह बयान पंकजा मुंडे के उस वायरल वीडियो के बाद आया है, जिसमें उन्होंने राजनीति से थकान और इससे दूर होने की इच्छा जताई थी। कांग्रेस विधायक ने भाजपा पर OBC नेताओं को पर्याप्त राजनीतिक महत्व नहीं देने का आरोप लगाते हुए कहा कि कई नेताओं को पार्टी में अपेक्षित सम्मान नहीं मिला। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पंकजा मुंडे को कांग्रेस में शामिल करने संबंधी उनका बयान व्यक्तिगत राय है और अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व ही करेगा।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |