Advertisement
ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 स्थित ILGIM कंपनी में सोमवार देर रात लगी आग बुझाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे दमकलकर्मियों पर फैक्ट्री की एक साइड की दीवार और लोहे का भारी बीम अचानक गिर गया। हादसे में पांच दमकलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान दो दमकलकर्मियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
इलेक्ट्रॉनिक चिप निर्माण करने वाली इस फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंची थीं। आग बुझाने का अभियान जारी था, तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ। घटना के बाद बचाव अभियान तेज कर दिया गया और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, जबकि दोनों दिवंगत दमकलकर्मियों के साहस और कर्तव्यनिष्ठा को श्रद्धांजलि दी जा रही है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |