Video

Advertisement


भोपाल चोरी केस में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल, जब्ती और चालान में गड़बड़ी के आरोप
Bhopal theft case, irregularities, charge sheet

भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र में बैंक अधिकारी नेहा मीणा के घर हुई करोड़ों के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में आ गई है। पीड़िता की ओर से अधिवक्ता अंकुर पाण्डेय ने पुलिस आयुक्त से शिकायत कर आरोप लगाया है कि एफआईआर, बरामदगी और कोर्ट में पेश किए गए चालान के विवरण में बड़ा अंतर है। शिकायत के अनुसार, पीड़िता ने करीब 22 तोला सोना और 3.1 किलोग्राम चांदी सहित कुल 31.71 लाख रुपये के जेवर चोरी होने की जानकारी दी थी। वहीं, आरोप है कि हैदराबाद एसटीएफ द्वारा आरोपियों से बड़ी मात्रा में सोना-चांदी बरामद किए जाने के बावजूद पुलिस ने कोर्ट में केवल लगभग 2 तोला सोना और 500 ग्राम चांदी जब्त दिखाते हुए चालान पेश किया।

शिकायत में जांच अधिकारी पर जब्ती पंचनामा, केस डायरी और बरामद संपत्ति के दस्तावेजों के समुचित परीक्षण में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए गए हैं। पीड़िता ने मांग की है कि हैदराबाद एसटीएफ से संबंधित सभी दस्तावेज मंगवाकर बरामद संपत्ति का मिलान कराया जाए और चोरी गए सभी जेवरों की बरामदगी सुनिश्चित की जाए। फिलहाल ये आरोप शिकायत के आधार पर लगाए गए हैं और मामले में पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 4 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.