Video

Advertisement


CJP की दो दिवसीय रणनीतिक बैठक आज से, अभिजीत दीपके बोले- राजनीतिक दल नहीं बनाएंगे
CJP, two-day strategic meeting , Abhijit Deepke ,political party

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) 5 अगस्त से छत्रपति संभाजीनगर में दो दिवसीय रणनीतिक बैठक आयोजित करेगी, जिसमें संगठन के संस्थापक, प्रवक्ता और प्रमुख सदस्य शामिल होंगे। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि उसका फिलहाल राजनीतिक दल बनाने का कोई इरादा नहीं है। बैठक के बाद CJP देशभर में युवाओं की समस्याओं और अपेक्षाओं को समझने के लिए ‘लिसनिंग टूर’ शुरू करेगी। इस बीच, संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अमेरिका में अपनी पढ़ाई को लेकर उठे सवालों पर कहा कि उन्हें बोस्टन यूनिवर्सिटी से स्कॉलरशिप मिली थी और बाकी खर्च के लिए लिया गया शिक्षा ऋण अभी भी चुकाया जा रहा है।

 

अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि 20 जुलाई के संसद मार्च के दौरान शांतिपूर्ण प्रदर्शन को बदनाम करने के लिए बाहरी लोगों की घुसपैठ कराई गई, जिससे हिंसा हुई। दीपके ने यह भी आरोप लगाया कि इन लोगों की दिल्ली पुलिस के साथ मिलीभगत थी। हालांकि, इन आरोपों पर दिल्ली पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Priyanshi Chaturvedi 3 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.