Video

Advertisement


सावन के पहले सोमवार शिवालयों में उमड़ा जनसैलाब, हरिद्वार से काशी तक लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
Shiva temples , Monday , Sawan, Haridwar ,Kashi,,Jalabhishek

सावन के पहले सोमवार पर देशभर के प्रमुख शिवालयों में आस्था का अद्भुत उत्साह देखने को मिला। उत्तराखंड के हरिद्वार में कांवड़ यात्रा शुरू होने के बाद सोमवार दोपहर तक करीब 1 करोड़ कांवड़िए पहुंच चुके हैं। मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में 1.10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। वहीं झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं की करीब 5 किलोमीटर लंबी कतार लगी रही।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में भी सावन के पहले सोमवार पर भारी भीड़ उमड़ी। यहां 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन और जलाभिषेक किया, जबकि भक्तों और कांवड़ियों की करीब 3 किलोमीटर लंबी लाइन लगी रही। भीड़ को देखते हुए जलाभिषेक के लिए प्रत्येक श्रद्धालु को लगभग एक सेकेंड का समय दिया गया। सभी प्रमुख शिवालयों में सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था के लिए प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 3 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.