Video

Advertisement


धनुष की राजनीति में एंट्री की चर्चाएं तेज, 2031 में विजय से मुकाबले का दावा
Dhanush

तमिलनाडु की राजनीति में अभिनेता धनुष की संभावित एंट्री को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री विजय के ज्योतिषी रिकी राधन पंडित वेट्रिवेल ने दावा किया है कि 2031 के विधानसभा चुनाव में विजय और धनुष के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल सकता है। हालांकि, धनुष ने अब तक राजनीति में आने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हाल ही में एक कार्यक्रम में उन्होंने अपने प्रशंसकों से समाजसेवा और जनहित के कार्यों में सक्रिय रहने की अपील की थी।


अपने 43वें जन्मदिन पर धनुष ने जरूरतमंद लोगों को मुफ्त ऑटो रिक्शा और आर्थिक सहायता देकर जनसेवा का संदेश दिया। वहीं, उनके करीबी सूत्रों के अनुसार वह जल्द तमिलनाडु के विभिन्न जिलों का दौरा कर प्रशंसकों से मुलाकात और सामाजिक गतिविधियों के जरिए लोगों से जुड़ने की योजना बना रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर धनुष सक्रिय राजनीति में आते हैं, तो तमिलनाडु की सियासत में नया समीकरण बन सकता है।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 2 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.