Video

Advertisement


राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- छात्रों को नहीं, पीएम को मांगनी चाहिए माफी
Rahul Gandhi ,Centre,PM,  students,  apologize

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चेन्नई में NEET से प्रभावित छात्रों और जान गंवाने वाले विद्यार्थियों के परिजनों से मुलाकात के बाद केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री को छात्रों और उनके परिवारों से माफी मांगनी चाहिए। राहुल ने आरोप लगाया कि NEET पेपर लीक के बाद न तो प्रधानमंत्री पीड़ित परिवारों से मिले और न ही उन छात्रों से, जिनका भविष्य इस विवाद से प्रभावित हुआ।

 


राहुल गांधी ने परिसीमन के मुद्दे पर भी भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि परिसीमन तमिलनाडु के अधिकारों और राजनीतिक प्रतिनिधित्व को कमजोर करने की साजिश है। राहुल ने कहा कि जो भी परिसीमन का समर्थन करता है, वह तमिलनाडु के हितों के खिलाफ काम कर रहा है। उनका यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस संदेश के बाद आया, जिसमें उन्होंने जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान अभद्र टिप्पणी करने वाले बच्चों को माफ करने की बात कही थी।

Priyanshi Chaturvedi 2 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.