Advertisement
मध्य प्रदेश के कटनी जिले में ट्रेन छूटने के बाद एक महिला सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हो गई। पुलिस के अनुसार महिला अपने बच्चों के साथ निजामुद्दीन से छत्तीसगढ़ जा रही थी। मुड़वारा स्टेशन पर पानी लेने के लिए ट्रेन से उतरने के दौरान ट्रेन निकल गई। स्टेशन पर मौजूद एक युवक ने मदद का भरोसा देकर मंदिर दर्शन कराने के बहाने उसे ई-रिक्शा में बैठाया। आरोप है कि वह और उसका साथी महिला को रीठी रोड स्थित सुनसान जंगल में ले गए, जहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
घटना के बाद महिला बदहवास हालत में सड़क किनारे मिली। मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह तुरंत घटना नहीं बता सकी। इलाज के दौरान स्थिति सामान्य होने पर उसने अपने भाई को पूरी आपबीती सुनाई, जिसके बाद दिल्ली में दर्ज जीरो एफआईआर कटनी पुलिस को भेजी गई। जांच के दौरान पुलिस ने करीब 900 ऑटो चालकों की पड़ताल की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक आरोपी दिनेश चौधरी को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल ऑटो जब्त कर लिया। पुलिस अब फरार दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |