Video

Advertisement


राम मंदिर चंदे पर संसद में विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन, दानपेटी लेकर पहुंचे पप्पू यादव
Parliament , Ram Mandir donations, Pappu Yadav,donation box

संसद के मानसून सत्र के दौरान राम मंदिर चंदे के मुद्दे पर विपक्ष ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव साधु के वेश में दानपेटी लेकर संसद परिसर पहुंचे, जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई विपक्षी सांसद भी उनके साथ नजर आए। प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने प्रतीकात्मक रूप से दानपेटी में चढ़ावा डाला। विपक्ष का कहना है कि अयोध्या राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे के उपयोग और प्रबंधन को लेकर पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए।

 

प्रदर्शन के दौरान विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी करते हुए सरकार से चंदे का पूरा हिसाब सार्वजनिक करने की मांग की। इस अनोखे विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। विपक्ष ने इसे जनता की आस्था और जवाबदेही से जुड़ा मुद्दा बताया, जबकि इस प्रदर्शन को लेकर सियासी बहस और तेज हो गई है।

Priyanshi Chaturvedi 31 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.