Video

Advertisement


राहुल गांधी से सवाल पर तकरार, रिपोर्टर से पूछा- 'भैया, आप BJP के हो क्या?'
Rahul Gandhi, reporter,

दिल्ली के जंतर-मंतर में नीट पेपर लीक के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना दर्द साझा किया। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आईं और इसका असर उनके परिवारों पर भी पड़ा। एक घायल एसीपी की पत्नी ने कहा कि पति को घायल अवस्था में देखकर पूरा परिवार सदमे में आ गया था और उनकी दो साल की बेटी भी इस घटना से काफी डर गई थी।

इसी मुद्दे पर संसद परिसर में जब एक रिपोर्टर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सवाल पूछा तो उन्होंने मुस्कुराते हुए पलटकर कहा, "भैया, आप BJP के हो क्या?" इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। राहुल गांधी की इस प्रतिक्रिया को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है, जबकि समर्थक और विरोधी दोनों अपने-अपने नजरिए से इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 31 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.