Advertisement
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला को लेकर पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं। इसकी वजह उनका एक्स (पूर्व में ट्विटर) बायो बदलना है, जिसमें उन्होंने बीजेपी का उल्लेख हटा दिया है। हालांकि अब तक न तो शहजाद पूनावाला और न ही बीजेपी की ओर से उनके इस्तीफे की आधिकारिक पुष्टि की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में निजी कारणों से इस्तीफा देने की चर्चा है, लेकिन फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
शहजाद पूनावाला का राजनीतिक सफर कांग्रेस से शुरू हुआ था। वे एनएसयूआई और कांग्रेस संगठन में सक्रिय रहे, लेकिन 2017 में राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया और वंशवाद पर सवाल उठाने के बाद पार्टी से अलग हो गए। बाद में उन्होंने बीजेपी का दामन थामा और राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में टीवी डिबेट्स में पार्टी का पक्ष मजबूती से रखते रहे। पेशे से वकील रहे शहजाद अपने आक्रामक अंदाज और तथ्य आधारित बहसों के लिए जाने जाते हैं। उनके भाई तहसीन पूनावाला की राजनीतिक विचारधारा अलग रही है और दोनों के मतभेद कई बार सार्वजनिक भी हुए हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |