Video

Advertisement


दतिया उपचुनाव: कांग्रेस की घेराबंदी रणनीति, सीमा से बूथ तक नेताओं की तैनाती
Datia ,By-election,Congress, opposition,polling booths.

दतिया विधानसभा उपचुनाव में निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराने के लिए कांग्रेस ने विशेष रणनीति बनाई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने घोषणा की है कि मतदान के दिन दतिया की सभी प्रमुख सीमाओं पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की तैनाती रहेगी, ताकि किसी भी कथित गड़बड़ी पर नजर रखी जा सके। कांग्रेस का कहना है कि सीमा से लेकर हर बूथ तक संगठन सक्रिय रहेगा और लोकतंत्र से किसी भी तरह का खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

 

रणनीति के तहत डबरा सीमा पर जीतू पटवारी, सांसद अशोक सिंह, लाखन सिंह और जसवीर गुर्जर तैनात रहेंगे। वहीं भांडेर सीमा पर डॉ. गोविंद सिंह और फूल सिंह बरैया, सेवढ़ा सीमा पर हेमंत कटारे तथा दिनारा सीमा पर जयवर्धन सिंह और केपी सिंह मोर्चा संभालेंगे। झांसी सीमा पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं को भी निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। दूसरी ओर, भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव प्रचार की कमान संभालते हुए जनसभा को संबोधित किया, जबकि कांग्रेस ने मतदाताओं को प्रभावित करने की आशंका जताते हुए पूरे संगठन को मतदान दिवस पर सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

Priyanshi Chaturvedi 27 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.