Advertisement
दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में बसई में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए राजनीति न तो शौक है और न ही धंधा, बल्कि जनता की सेवा का माध्यम है। शिवराज ने दावा किया कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को डकैत और अपराध मुक्त बनाया, कानून व्यवस्था मजबूत की तथा सड़क, बिजली और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं में व्यापक सुधार किए। उन्होंने कांग्रेस पर क्षेत्र के विकास की अनदेखी करने का आरोप भी लगाया।
शिवराज सिंह चौहान ने बसई में लगभग ₹80 करोड़ की लागत से बने मुख्यमंत्री राइज स्कूल, दतिया में मेडिकल, वेटनरी और फिशनरी कॉलेज तथा प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी विकास परियोजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि 'लाड़ली बहना योजना' की सफलता के बाद अब 'लखपति दीदी' अभियान के जरिए महिलाओं की वार्षिक आय ₹1 लाख तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि इससे पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |