Video

Advertisement


सोनम वांगचुक आज अस्पताल से होंगे डिस्चार्ज, लद्दाख लौटने से पहले राजघाट जाकर देंगे श्रद्धांजलि
Sonam Wangchuk , hospital , Ladakh, , Rajghat , tribute

NEET परीक्षा विवाद को लेकर छात्रों के समर्थन में 26 दिन तक भूख हड़ताल करने वाले लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक आज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे। लंबे अनशन के दौरान तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पहले सफदरजंग अस्पताल और बाद में बेहतर इलाज के लिए मेदांता में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य में सुधार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने पर वे सीधे लद्दाख नहीं जाएंगे, बल्कि दिल्ली स्थित राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

इस बीच, परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर चला आंदोलन भी समाप्त हो चुका है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और सरकार के आश्वासन के बाद आंदोलनकारी संगठन CJP ने 36 दिनों से जारी प्रदर्शन वापस ले लिया। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है और उन्होंने मंत्रालय का कार्यभार भी संभाल लिया है।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 27 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.