Video

Advertisement


श्योपुर में चोरों का आतंक: दो घरों को बनाया निशाना, किराना सामान और बाइक चोरी
Thieves, Sheopur,  houses targeted,  bike stolen

 

श्योपुर जिले के आवदा थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव में अज्ञात चोरों ने एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने लोकेश जांगिड़ के मकान में संचालित किराना दुकान की पिछली दीवार तोड़कर प्रवेश किया और करीब ₹20 हजार का किराना सामान चोरी कर फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने पड़ोसी शिशुपाल कर्ण के घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल भी चुरा ली, जिससे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही आवदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी धर्मेंद्र मालवीय ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर चोरी की वारदात का खुलासा किया जाएगा।

 
 
 
Priyanshi Chaturvedi 27 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.