Video

Advertisement


राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछे दो सवाल, CJP ने शिक्षा सुधार के लिए रखीं 5 मांगें
Rahul Gandhi , Amit Shah ,two questions; CJP , 5 demands ,education

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। राहुल ने पूछा कि प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया और सादे कपड़ों में लाठीचार्ज करने वाले लोग पुलिसकर्मी थे या स्वयंसेवक। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों से संवाद करने के बजाय उन पर बल प्रयोग किया गया, आंसू गैस छोड़ी गई और कई प्रदर्शनकारी गंभीर रूप से घायल हुए। राहुल ने दावा किया कि 19 वर्षीय छात्र साहिल लोचब की एक आंख पैलेट गन से घायल होने के कारण चली गई।

 

उधर, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन समाप्त हो गया। इसके बाद CJP प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर शिक्षा सुधार से जुड़ी पांच प्रमुख मांगें रखीं। इनमें पेपर लीक के मामलों में 10 साल की सजा, दोषियों की संपत्ति जब्त करने, एक स्वतंत्र नेशनल टेस्टिंग कमीशन के गठन और भर्ती प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी एवं स्वतंत्र बनाने जैसे सुझाव शामिल हैं।

Priyanshi Chaturvedi 26 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.