Video

Advertisement


तेलंगाना में चुनाव लड़ने की न्यूनतम उम्र 21 साल करने की तैयारी, विशेष सत्र में आएगा प्रस्ताव
elections , Telangana,21, proposal t,special session

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने घोषणा की है कि राज्य सरकार लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ने की न्यूनतम आयु 25 वर्ष से घटाकर 21 वर्ष करने का प्रस्ताव विधानसभा में पारित करेगी। इस प्रस्ताव को अगस्त के पहले सप्ताह में बुलाए जाने वाले विधानसभा और विधान परिषद के विशेष सत्र में मंजूरी के लिए रखा जाएगा। राज्य से पारित होने के बाद इसे संविधान संशोधन के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा, क्योंकि चुनाव लड़ने की न्यूनतम आयु में बदलाव के लिए संसदीय मंजूरी आवश्यक है।

नीट पेपर लीक के विरोध में आयोजित कैंडल मार्च के दौरान रेवंत रेड्डी ने कहा कि देश की लगभग 30 फीसदी आबादी युवा है, लेकिन संसद में उनका प्रतिनिधित्व एक फीसदी से भी कम है। उन्होंने तर्क दिया कि युवाओं को राजनीति में अधिक अवसर मिलने चाहिए और यदि 21 वर्ष की आयु में युवा मंत्री बन सकते हैं तो देश की दिशा बदल सकती है। उन्होंने जर्मनी, ब्रिटेन और सिंगापुर जैसे देशों का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत में भी युवाओं को राजनीति में जल्द भागीदारी का अवसर मिलना चाहिए।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 26 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.