Video

Advertisement


यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने अखिलेश को दिया गठबंधन का प्रस्ताव, बीजेपी को रोकने की अपील
UP elections, Owaisi proposes , alliance ,Akhilesh, BJP.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को गठबंधन का खुला प्रस्ताव दिया है। मुरादाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान ओवैसी ने कहा कि यदि बीजेपी को दोबारा सत्ता में आने से रोकना है तो विपक्षी दलों को अभी से साथ बैठकर रणनीति बनानी होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव खत्म होने के बाद पछताने का कोई फायदा नहीं होगा और विपक्ष को समय रहते एकजुट होने की जरूरत है।

 

ओवैसी के इस प्रस्ताव के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। वहीं, बीजेपी ने उनके बयान पर निशाना साधते हुए इसे वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति करार दिया। हालांकि, समाजवादी पार्टी की ओर से ओवैसी के गठबंधन प्रस्ताव पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Priyanshi Chaturvedi 26 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.