Video

Advertisement


अगस्त से फिर दौड़ेगी एमपी की इकलौती हेरिटेज ट्रेन, पातालपानी से कालाकुंड तक मिलेगा प्रकृति का रोमांच
MP

मध्य प्रदेश की एकमात्र हेरिटेज ट्रेन का संचालन अगस्त के दूसरे सप्ताह से दोबारा शुरू होने की संभावना है। यह ट्रेन इंदौर जिले के डॉक्टर अंबेडकर नगर (महू) स्थित पातालपानी रेलवे स्टेशन से कालाकुंड तक चलेगी। रेलवे हेरिटेज कॉरिडोर के निर्माण और कोचों के रखरखाव के कारण इस बार संचालन में देरी हुई है। शुरुआत में ट्रेन शनिवार और रविवार को चलेगी, जबकि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर इसकी आवृत्ति बढ़ाई जा सकती है। रेलवे भविष्य में इसी मार्ग पर आधुनिक विस्टाडोम कोच चलाने की भी तैयारी कर रहा है।

पातालपानी से कालाकुंड तक का यह सफर विंध्याचल की खूबसूरत वादियों, झरनों, घने जंगलों और चार सुरंगों से होकर गुजरता है, जो इसे पर्यटकों के लिए बेहद आकर्षक बनाता है। ट्रेन में दो एसी चेयरकार और तीन नॉन-एसी चेयरकार कोच हैं। यात्रा के दौरान पातालपानी वॉटरफॉल, वैली ब्रिज, टंट्या भील व्यू पॉइंट और कालाकुंड जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर रुककर सैलानी प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकेंगे।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 26 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.