Advertisement
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में चुनाव प्रचार तेज हो गया है और भाजपा व जनसुराज दोनों सवर्ण मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश में जुटे हैं। जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर चुनावी सभाओं और 'चाय पर चर्चा' के जरिए मतदाताओं तक पहुंच रहे हैं। वहीं भाजपा ने अपने नाराज वोटरों को साधने के लिए मुख्यमंत्री की भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात कराई है। इसके साथ ही चुनाव प्रचार में भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और भाजपा सांसद मनोज तिवारी को भी उतारा गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा अपने पारंपरिक सवर्ण वोट बैंक को मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।
भरत तिवारी एनकाउंटर और यूजीसी से जुड़े मुद्दों को लेकर क्षेत्र के एक वर्ग में भाजपा के प्रति नाराजगी की चर्चा है, जिसे जनसुराज अपने पक्ष में भुनाने का दावा कर रही है। बांकीपुर के जातीय समीकरण में करीब 20 प्रतिशत सवर्ण मतदाताओं की भूमिका अहम मानी जा रही है। विधानसभा क्षेत्र में लगभग 15% कायस्थ, 12% यादव, 10% मुस्लिम, 9% चंद्रवंशी, 9% वैश्य, 8% दलित, 7% ब्राह्मण, 7% भूमिहार और 5% राजपूत मतदाता हैं, जिससे यह मुकाबला सामाजिक समीकरणों के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |