Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार, 26 जुलाई को विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम 2026 के प्रतिभागियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद करेंगे। शाम 4:30 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में देशभर से ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता के माध्यम से चुने गए 400 से अधिक युवा शामिल होंगे। इन प्रतिभागियों का चयन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है।
4 जून से 30 जून तक आयोजित विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत युवाओं को लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के 74 सीमावर्ती गांवों से जोड़ा गया। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को सीमांत क्षेत्रों की सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों, सांस्कृतिक विरासत और विकास से जुड़ी चुनौतियों से परिचित कराना है। 'मेरा भारत' के माध्यम से संचालित इस कार्यक्रम का लक्ष्य सीमा क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना और युवाओं में इन क्षेत्रों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |