Advertisement
दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बड़ौनी में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एकात्मवाद की विचारधारा है, जिसकी नींव राजमाता विजयाराजे सिंधिया ने रखी थी। सिंधिया ने खुद को मंत्री नहीं, बल्कि दतिया परिवार का सदस्य बताते हुए कहा कि पिछले 300 वर्षों में संकट के समय सिंधिया परिवार हमेशा क्षेत्र की जनता के साथ खड़ा रहा है। उन्होंने 1984 का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय उनके पिता ने उन्हें क्षेत्र का दौरा करने भेजा था, जब यहां सड़कें नहीं थीं और लोग पगडंडियों से सफर करते थे।
जनसभा में सिंधिया ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विद्युतीकरण, केंद्रीय विद्यालय, पेयजल परियोजनाओं और सड़क नेटवर्क पर बड़े स्तर पर काम हुआ है। उनके मुताबिक 200 करोड़ रुपये की ग्रामीण विद्युतीकरण योजना से गांवों तक बिजली पहुंची, जबकि दतिया एयरपोर्ट और पेयजल परियोजनाओं के लिए भी 100-100 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि 2018 की सरकार भ्रष्टाचार के कारण गिरी थी। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि और लाड़ली बहना जैसी योजनाओं को भाजपा सरकार की प्रमुख उपलब्धियां बताया।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |