Advertisement
मध्य प्रदेश में नए मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल के कार्यभार संभालने के बाद प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव शुरू हो गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भरोसेमंद अधिकारी और इंदौर के संभागायुक्त रहे आईएएस डॉ. सुदाम पंढरीनाथ खाड़े को मुख्यमंत्री का सचिव नियुक्त कर भोपाल बुलाया गया है। वहीं, प्रदेश के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. राजेश राजौरा को मंत्रालय से हटाकर प्रशासन अकादमी का महानिदेशक बनाया गया है। इसके अलावा रतलाम, अनूपपुर, शहडोल, खरगोन, मंदसौर और आगरमालवा सहित कई जिलों के कलेक्टरों का भी तबादला किया गया है।
सरकार ने सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव अजय कटेसरिया को रतलाम का कलेक्टर नियुक्त किया है। कटेसरिया को मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का मसौदा तैयार करने वाली उच्च स्तरीय समिति के सदस्य सचिव के रूप में उनकी भूमिका के लिए अहम माना जा रहा है। इसी बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव ने युवाओं की शिक्षा और रोजगार से जुड़े मामलों के त्वरित निपटारे के लिए भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने की घोषणा भी की है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |